जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम 15 अप्रैल को पंजाब के माहिलपुर के लिए रवाना होगी, जहां उसे फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अंडर-18 एलीट लीग के फाइनल राउंड में हिस्सा लेना है। टीम ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चरण में जगह बनाई है। मेन ऑफ स्टील के युवा खिलाड़ियों ने जोनल ग्रुप जी में बेहतरीन खेल दिखाया। टीम ने नौ मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ के साथ 23 अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आक्रामक खेल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने 38 गोल किए, जबकि मजबूत रक्षा पंक्ति के कारण पूरे चरण में केवल तीन गोल ही खाए। अधिकतर खिलाड़ी पिछले चार वर्षों से अंडर-16 स्तर से साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिछले सत्र में अंडर-17 लीग में उपविजेता रहने के बाद टीम ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की है। फाइनल राउं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.