जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर एफसी की अंडर-16 टीम ने एआईएफएफ जूनियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी को 9-2 से हराकर ग्रुप-जी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर की टीम हावी रही। आठवें मिनट में सुकलाल जामुदा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद किशन सिंह और राजवीर ने गोल कर बढ़त मजबूत की, जबकि इंद्राज ने भी एक गोल दागा। पहले हाफ के अंत तक टीम 5-0 से आगे रही।दूसरे हॉफ में भी टीम का आक्रमण जारी रहा। मार्शल ने 54वें, 60वें और 89वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की, जबकि सुकलाल जामुदा ने भी एक और गोल किया। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी अंडर-16 ने पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ 13 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम का अगला मुकाबला इंटर काशी से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.