जेएफडब्ल्यूसीई परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेगी हावड़ा-टाटानगर स्पेशल मेमू ट्रेन
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा (जेएफडब्ल्यूसीई) 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने 19 जुलाई को हावड़ा-टाटानगर-हावड़ा परीक्षा स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, हावड़ा-टाटानगर परीक्षा स्पेशल मेमू ट्रेन 19 जुलाई की रात 12:05 बजे हावड़ा से रवाना होगी और उसी दिन सुबह 5:35 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन हावड़ा और टाटानगर के बीच मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थियों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। वापसी में टाटानगर-हावड़ा परीक्षा स्पेशल मेमू ट्रेन 19 जुलाई को शाम 7:00 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी और 20 जुलाई को रात 1:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- बोकारो होकर गुजरेंगी परीक्षा स्पेशल, भीड़ कम करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.