जेएन कॉलेज में युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में आयोजित सात दिवसीय युवा महोत्सव 2026-27 का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। महोत्सव के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रेशमा सांगा, फूलो सांगा और राहुल कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में रूपा कुमारी, रीना मुंडा और दिव्या राज, क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, आशु भाषण में प्रतीक्षा पांडेय, संजना कुमारी और मनिका किस्कू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा क्विज, क्ले आर्ट, समूह गान और समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेनेवाले विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.