रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेल, धुर्वा में साइक्लोथॉन-2025 और गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) से लौटे एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ रामजय नाइक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कैडेटों को सम्मानित किया। साइक्लोथॉन 2025 में भाग लेनेवाले एनसीसी कैडेटों में- मनोज कच्छप, शिवचरण मुंडा, फुलमनी कुमारी, दीपिका केरकेट्टा और दीदी मिंज शामिल थे। जबकि, आरडीसी शिविर में भाग लेनेवाली कैडेट संजना कुमारी को विशेष सम्मान दिया गया। साइक्लोथॉन दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में गत वर्ष 18-20 दिसंबर, के बीच झारखंड के विभिन्न मार्गों से होते हुए कैडेट रांची पहुंचे। दूसरे चरण में रांची से नई दिल्ली तक लगभग 1320 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की गई। यह या...