जेएनसीयू में 'श्रीअन्न' के व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी
बलिया, सितम्बर 7 -- बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के समापन पर सोमवार को श्रीअन्न (मोटे अनाज) से बने विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रीअन्न के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के सहयोग से गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी एवं अन्य श्रीअन्न से तैयार किए गए व्यंजनों का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- छात्रों को कुपोषण से बचाव को किया जागरूकप्रदर्शनी में शामिल व्यंजन विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी में लड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.