बलिया, अगस्त 30 -- बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के दिशा निर्देशन एवं संरक्षण में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतिम दिन रविवार को खेल समिति द्वारा रस्साकशी एवं 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम विजेता रही। डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने और 'फिट इंडिया, हिट इंडिया' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ लाल विजय सिंह एवं डॉ विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- छात्रा वर्ग में विशाल, छात्रा वर्ग में श्वेता यादव प्रथम स्थान पर यह भी पढ़ें- आर्ट्स संकाय ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप...