जेएनसीयू में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बलिया, जुलाई 13 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को अकादमिक भवन में महिला अध्ययन केन्द्र एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से बेटियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें परिसर की छात्राओं के रक्तचाप, मधुमेह, सीबीसी की जांच चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार, डा. निकिता सिंह तथा डा. मधुलिमा ने की। मेडिकल टीम में शामिल शहबानो परवीन, प्रशांत कुमार राय, राजकुमार, कृष्णा रावत, शुभम भारती, आशा सिंह, अभिषेक कुमार आदि ने 42 छात्राओं को निःशुल्क दवा वितरित की। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। महिला अध्ययन केन्द्र की संयोजिका डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.