बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय के बिष्णुपुर स्थित परिसर में रविवार को आयोजित वार्षिक एलुमनाई मीट "नास्टैल्जिया 2025" केवल एक पुनर्मिलन कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह नवोदय शिक्षा व्यवस्था के उद्देश्य, उपलब्धियों और सामाजिक भूमिका पर गंभीर विचार-विमर्श का मंच बन गया। सुबह मॉर्निंग असेंबली से शुरू हुआ यह आयोजन देर शाम तक चला। इसमें 400 से अधिक पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं, वर्तमान विद्यार्थियों और पूर्व शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली में एलुमनाई पंकज भारद्वाज, अंकुर आज़ाद सहित अन्य ने सुविचार और प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि नवोदय की पहचान केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और आपसी जुड़ाव भी है। इस अवसर पर दिवंगत एलुमनाई रणवीर को श्रद्धां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.