मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (साइंस एवं आर्ट्स) की रिक्त सीटों पर प्रत्यक्ष नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों तथा निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक कार्यदिवसों में विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र, पात्रता संबंधी जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जेएनवि में 11 वीं कक्षा के रिक्त पड़े सीटों के लिए आवेदन ...