मुंगेर, जनवरी 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी 07 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नवम और एकादश में पार्श्व प्रवेश परीक्षा सत्र 2026 होगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कक्षा नवम मे 150 और कक्षा एकादश में 151 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पार्श्व परीक्षा 07 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे ही जेएनवी में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में भाग ले रहे है और उनके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है। जिनमें नाम, माता-पिता का नाम, वर्ग आदि में सुधार करवाना हो तो 4 फरवरी 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सुधार करा सकते हैं। परीक्षा के उपरांत किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। ------------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...