मधुबनी, अप्रैल 23 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। रांटी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में नवचयनित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय परिवार से परिचित कराया गया।प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने सभी छात्रों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें विद्यालय की परंपराओं, नियमों और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक उत्कृष्ट मंच है। यहां बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है।का...