अररिया, मार्च 9 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया आरएस स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में द्वितीय सोपान भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के दौरान स्कूली बच्चों को आत्म रक्षार्थ कई आवश्यक ट्रेनिंग दी जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण जीवन अनुशासन का स्रोत है। स्काउट गाइड प्रशिक्षक बैजनाथ साह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण को लेकर स्कूल प्रभारी अरविंद पंकज व खुशबू कुमारी सक्रिय दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...