पाकुड़, मार्च 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के बाजारपाड़ा निवासी अभिषेक घोष- पिता तथा रुमा घोष- माता के पुत्र अभिमन्यु घोष प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर के छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। अभिमन्यु घोष की इस सफलता से न सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि उसके परिवार वाले तथा मुहल्लेवासी काफी खुश हैं। इस बावत अभिमन्यु घोष से पूछे जाने पर उसने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि आगे भी अच्छी तरीके से पढ़ाई कर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.