बक्सर, जुलाई 14 -- युवा के लिए --- नावानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2026- 27 के छठवीं कक्षा में नामांकन को लेकर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले 7 जुलाई से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा आगामी 28 नवंबर को होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक छात्र को बक्सर जिला का निवासी होना चाहिए। साथ ही वह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए, और छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रतिभाओं को मिलेगा निःशुल्क-गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर ( नावानगर से अरुण सिंह )...