जेएनवी चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
बक्सर, अगस्त 3 -- युवा के लिए ---- नावानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में नामांकन के लिए आयोजित होने वाले चयन परीक्षा को लेकर आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। जेएनवी समिति द्वारा लिए गए इस निर्णय से ऑन लाइन आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों में खुशी व्याप्त है। जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर के प्रभारी प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि समिति द्वारा चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई थी। फिलहाल समिति ने इसे विस्तारित करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 कर दिया है। समिति के इस फैसले से काफी संख्या में वैसे छात्रों को फायदा होगा, जो किसी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। यह भी पढ़ें- जेएनवी चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- JNVST Class 6 Adm...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.