मुंगेर, फरवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद के तत्वावधान में नगर के मध्य विद्यालय, ग्वाल टोली में ड्राइंग-पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। गतिनिर्धारक गतिविधि के रूप में पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ; पढेगा भारत तो बढ़ेगा भारत एवं एकता में शक्ति विषयों पर मध्य विद्यालय, ग्वालटोली के कक्षा पांचवी से आठवीं के विद्यार्थियों ने पोस्टर रचना तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम के समन्वयक केसी. कुमार, सुबोध कुमार एवं छात्रावास अधीक्षक आकाश कुमार झा और दिग्विजय कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के द्वारा सभी प्रतिभागियों को लेखन और चित्रांकन सामग्री- कलर बाक्स, स्केच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.