नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जारी विवाद के बीच छात्र संगठनों ने 26 फरवरी को विश्वविद्यालय से शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने की घोषणा की है। परिसर में पिछले एक महीने से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसमें छात्रसंघ पदाधिकारियों के निष्कासन, कथित जाति संबंधी टिप्पणियों और हालिया झड़पों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। एक छात्र ने बताया कि दोनों पक्षों की लड़ाई से आम छात्र चिंतित हैं। हालिया घटनाक्रम को लेकर कैंपस में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, अभद्रता और जानलेवा हमले की बात कही है। जेएनयू छात्रसंघ का कहना है कि कुलपति द्वारा एक पॉडकास्ट में दलित समुदाय को लेकर की गई कथित टिप्पणी आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नीतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.