नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षकों के बच्चों को दाखिला में 5 फीसद कोटा देना उचित नहीं -जेएनयू शिक्षक संघ की आम सभा में लिया गया निर्णयनई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित 5 प्रतिशत अतिरिक्त कोटा का सर्वसम्मति से विरोध किया है। यह निर्णय की शिक्षक संघ की आम सभा बैठक में हुआ। संघ का कहना है कि यह निर्णय शिक्षकों की मांग पर नहीं, बल्कि कुलपति के एकतरफा फैसले का परिणाम है। जेएनयू शिक्षक संघ ने जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालय को वंचित वर्गों के लिए 'डिप्रिवेशन पॉइंट' प्रणाली को मजबूत करना चाहिए, न कि विशेषाधिकार आधारित कोटा लागू करना चाहिए।संघ ने यह भी आशंका जताई कि नए कोटे से गैर-शिक्षक कर्मचारियों (ग्रुप बी, सी, डी) के बच्चों...