नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में गुरुवार को महिला मित्र पर टिप्पणी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकू बाजी में बदल गया। बराक हास्टल में दो पक्षों के बीच न केवल जमकर मारपीट हुई, बल्कि चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है। वारदात में एक छात्र की आंख, चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात में महिला सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई हुई। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर वसंत कुंज नार्थ थाने में एफआइआर दर्ज ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। एफआइआर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार को बराक हास्टल के एक कमरे में दो छात्रों के बीच एक महिला मित्र को लेकर विवाद शुरू हुआ था।...