नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहर लाल नेहरू विश्वविदयालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई ने रविवार को परिसर के साबरमती ढाबा पर वामपंथी दलों और 'महिला विरोधी गठबंधन' के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों की कथित भूमिका की आलोचना की।प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वामपंथी दल और कांग्रेस लंबे समय से महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करते रहे हैं। संगठन का कहना है कि जब भी महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने का अवसर आता है, ये दल बाधा उत्पन्न करते हैं।एबीवीपी यह भी पढ़ें- महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, मांगा इस्तीफा जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि महिला आरक्षण ...