जेएनयू में एबीवीपी का धरना 100 घंटे से जारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जेएनयू में स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था और विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना 100 घंटे से अधिक समय से जारी है। संगठन का आरोप है कि इस दौरान जेएनयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत करने आया। एबीवीपी ने स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ की जवाबदेही तय कर उनके इस्तीफे की मांग दोहराई है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का पूर्ण चिकित्सा, प्रशासनिक और वित्तीय ऑडिट कराने की मांग की है। संगठन ने केंद्र में पर्याप्त चिकित्सकों, जरूरी चिकित्सा उपकरण और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ 24 घंटे प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।एबीवीपी जेएनय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.