जेएनयू ने पीएचडी मामले में बनाई समिति
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों द्वारा आरक्षित वर्ग के पीएचडी सीटों के आवंटन के मामलों में गड़बड़ी मामला उठाए जाने पर जेएनयू ने एक पांच सदस्यी जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन विवेक कुमार करेंगे। इसमें एसटी संपर्क अधिकारी, समान अवसर कार्यालय के मुख्य सलाहकार, उप कुलसचिव (कानूनी) और एससी/एसटी/ओबीसी प्रकोष्ठ के सहायक कुलसचिव शामिल हैं।यह मामला 2026-27 सत्र के पीएचडी दाखिलों में आरक्षण नियमों के पालन को लेकर उठे सवालों के बाद सामने आया है। एसएफआई के अनुसार, 711 पीएचडी सीटों में एसटी वर्ग के लिए 7.5 फीसदी आरक्षण के तहत 53 सीटें होनी चाहिए, जबकि केवल 38 सीटें आवंटित की गई हैं। संगठन ने 15 सीटों की कमी का आरोप लगाया है। जेएनयू छात्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.