जेएनयू छात्रसंघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ ने छात्रावासों से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रसंघ ने बताया कि पीजी पुरुष छात्रावासों की सूची बुधवार को जारी की जाएगी, जबकि यूजी छात्रों की सूची गुरुवार को जारी होगी। छात्रसंघ के अनुसार, माही डॉर्म के आवंटन से पहले उसका नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, लोहित डॉर्म की छत की मरम्मत को लेकर छात्रसंघ ने कहा कि वह आवंटन से पहले छत की मरम्मत सुनिश्चित कराने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगा। छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहितों की अनदेखी करता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.