नई दिल्ली, मार्च 11 -- जेएनयू में पढ़ने वाले लगभग 9 हजार छात्रों में से 2409 छात्रों ने ही सर्वे में लिया था हिस्सा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा कराए गए जनमत सर्वे में बड़ी संख्या में छात्रों ने कुलपति को पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया है। छात्रसंघ के अनुसार यह सर्वे 10 मार्च को विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 2409 छात्रों ने भाग लिया।बुधवार को छात्र संघ ने एक प्रेसवार्ता कर इस बाबत जानकारी दी। छात्रसंघ के मुताबिक सर्वे में शामिल 2181 छात्रों यानी 90.54 प्रतिशत ने कुलपति के पद पर बने रहने का विरोध किया, जबकि 207 छात्रों (8.59 प्रतिशत) ने उनके पक्ष में मतदान किया। 21 मतों को अमान्य घोषित किया गया। छात्रसंघ का कहना है कि यह परिणाम विश्व...