नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुलपति के खिलाफ छात्र संगठन ने जनमत संग्रह कराने की घोषणा की है। जेएनयू छात्र संघ की ओर से कहा गया है कि 10 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में रेफरेंडम कराया जाएगा। इसमें छात्रों से कुलपति के भविष्य को लेकर राय ली जाएगी। ज्ञात हो कि ऐसा दूसरी बार है कि यहां छात्र संघ कुलपति के खिलाफ जनमत संग्रह कराने जा रहा है। इससे पहले पूर्व कुलपति प्रो. जगदीश कुमार के खिलाफ छात्र संघ ने जनमत संग्रह कराया था। जनमत संग्रह अलग-अलग स्कूलों के बाहर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके नतीजों की घोषणा 11 मार्च को दोपहर दो बजे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.