नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने डीसीपी को पत्र लिखकर जेएनयू की कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मांग कुलपति द्वारा कथित जातिगत टिप्पणी करने के खिलाफ किया गया। हालांकि पूर्व में भी इस तरह का आरोप छात्र संघ द्वारा लगाया गया था लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।जेएनयूएसयू ने पुलिस से शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इस मुद्दे पर 6 अप्रैल 2025 को बैठक के लिए भी अनुरोध किया गया था, लेकिन संगठन का कहना है कि अब तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.