जेएनटी लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी संस्था की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर खिलाड़ियों की खोज के लिए रविवार को हुए ट्रायल में 185 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को बारीकी से परखा। प्रतियोगिता के लिए तीन दिवसीय ट्रायल में कुल 512 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता शशांक तिवारी, मो. फैजान और इंद्रपाल सिंह ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण की प्रतिभा को परखा। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची 12 मई को संस्था की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 14 से 16 मई के बीच किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.