कानपुर, मई 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी के लिए 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 का रविवार को कानपुर साउथ मैदान पर शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में लॉटरी के माध्यम से टीमों की घोषणा की गई। साथ ही, कप्तान की घोषणा के साथ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई। यह भी पढ़ें- क्रिकेट कैंप के लिए खिलाड़ियों का बैटरी टेस्टउद्घाटन समारोह समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश रणजी टीम और इंडिया-ए टीम के पूर्व खिलाड़ी अंकित सिंह राजपूत ने कहा कि जेएनटी संस्था और केसीए प्रदेश क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशि...