कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन एवं जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन दस अप्रैल से शुरू हो रहे हैं जो पांच मई तक चलेंगे। इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट www.jntorganisation.com पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के निर्देशानुसार केसीए से रजिस्टर्ड अंडर-12 आयु वर्ष के खिलाड़ी भी इस लीग में खेल सकते हैं, जिन्हें पहले अनुमित नहीं थी। जेएनटी लीग में पूरे देश के कई प्रदेशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करते आए हैं। इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक संख्या में खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.