खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकारण द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत राज्य एकलव्य आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल जेएनकेटी मे ंआयोजित किया गया। ट्रायल के आयोजन का उद्घाटन एसडीसी सह उपाधीक्षक शरीरिक शिक्षा प्रणीव कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त हॉक प्रशिक्षक अनंत कुमार, एनआईएस हॉकी कोच अमित कुमाार, एनआईएस कोच कुमार सौरव द्वारा चयन का ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल में खगड़िया में 46 खिलाड़ी, सहरसा के 17 खिलाड़ी व बेगसुराय के सात समेत 70 खिलाड़ी ने हॉकी खेल ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल में शारिरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, राजीव कुमार, अरव...