जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। झारखंड हाईकोर्ट में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में नक्शा उल्लंघन और अवैध निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई फिलहाल टल गई है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया, जिससे जेएनएसी की कार्रवाई पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही जेएनएसी की कार्रवाई पर रोक लगा चुका है और चार सप्ताह का समय दिया गया था।सोमवार को विस्तृत सुनवाई होनी थी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने सुनवाई को आगे बढ़ा दिया। इस फैसले के बाद फिलहाल संबंधित भवनों पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई चार स...