जेएनएमसी में होगी हज यात्रियों की ट्रेनिंग
अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। हज 2026 के लिए अलीगढ़ से चयनित 430 हज यात्रियों के लिए हज कमिटी ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश हज कमिटी की गाइडलाइन के अनुसार 5 अप्रैल को सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक एक हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन जेएनएमसी मेडिकल कॉलेज में किया गया है। अब्दुल समद, राष्ट्रीय सचिव खुद्दाम ए हज समिति व पूर्व असिस्टेंट हज ऑफिसर हज मिशन ने बताया कि इस हज प्रशिक्षण में हज व उमरा सफर के साथ हज कमिटी ऑफ इंडिया और सऊदी सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार डॉ. शरिक अकील मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यूनिवर्सिटी हेल्थ सर्विस एएमयू, हज यात्रियों की रहनुमाई करेंगे। अब्दुल समद और मोहम्मद अदनान हज ट्रेनर ने तमाम ख़्वातीन व हजरात से हज व उमरा तरबियती कार्यक्रम, हज प्रशिक्षण में शिरकत की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.