बरेली, अप्रैल 1 -- जेएंडए इंटरनेशनल स्कूल बहेड़ी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन सलीम अख्तर, प्रबंधक महनाज जहां व विशिष्ट अतिथि अफजाल अहमद, स्कूल के एम. डी. मुगीश अख्तर, डायरेक्टर मिली घोष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके स्कूल चेयरमैन सलीम अख्तर ने विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाया शिक्षा से हम किस तरह अपने जीवन में आगे बढ सकते हैं। नर्सरी में प्रथम स्थान अतरूल, एल के जी में असनान खान, यू के जी में मो. जैनुल, फर्स्ट में असद, सेकंड में इनाया फातिमा, थर्ड में अदीना, चौथी में जिया खान, पांचवीं में मो अजमल, छठी में खत्ताव, सातवीं में इनव फातिमा, 8वीं में जिया फातिमा, 9वीं में फातिमा...