लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ,संवाददाता। जानकीपुरम में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बिजली विभाग के जेई संग मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस ने मुख्य आरोपित अजय दीक्षित को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है।बीती 27 मई को अवर अभियंता अशोक वर्मा ने जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह विभागीय टीम संग बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर सरकारी कर्मचारियों संग गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के जेई पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार इतना ही नहीं, कर्मचारियों को कुत्ते से भी कटवाने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर...