बगहा, मार्च 26 -- नरकटियागंज, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड के तुमकड़िया गांव में तीन दिनों से बिजली विभाग द्वारा गांव में विद्युत आपूर्ति काट देने के विरोध में ग्रामीणों ने जबरदस्त नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग कुछ लोगों की गलतियों की सजा पूरे गांव के ग्रामीणों को दे रहा है जो कतई उचित नहीं है। हालांकि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि पूरे गांव के 95 प्रतिशत से अधिक लोगों के यहां बिजली बिल बकाया है। साथ ही बिजली जेई व कर्मियों के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया बिजली बिल जमा नहीं होगा तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि विगत 23 मार्च को जेई राहुल कुमार कर्मियों के साथ बकाया वसूली के लिए उक्त गांव में गए थे। इस दौरान बकायेदारों की बिजली काटी जा रही थी। किंतु लोगों ने हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.