रामपुर, फरवरी 26 -- रामपुर। पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में जेई से अभद्रता करने के मामले में गुरुवार को आरोपी प्रधान और उसके प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी, जेई पर जबरन तरीके से अपने स्तर से कार्य का दबाव बना रहे थे। इस मामले में जेई ने थाने आकर शिकायत की थी। चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मड़ैयान कली के प्रधान अजय कश्यप और उनके प्रतिनिधि संदीप ठाकुर बुधवार को लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर इनकी जेई सरोज कुमार वर्मा के साथ बातचीत हुई थी। आरोप है कि प्रधान और उनके प्रतिनिधि ने जेई के साथ अभद्रता की और उनका कालर पकड़ लिया था। जेई ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों से जान-माल का खतरा बताया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने इन दोनों को...