बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब प्रशासन जिले में होने वाली अवर अभियंता की मुख्य परीक्षा के लिए तैयार हो गया है। जिले में तीन मई को परीक्षा होगी, जिसके लिए अधिकारियों की जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है। साथ ही कक्ष निरीक्षक भी नियुक्त कर दिए गए है। जिले में तीन दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा चली है, जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे है। अब तीन मई को जिले में अवर अभियंता सिविल की परीक्षा की तैयारियों शुरू कर दी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांट दिया है। साथ ही नौ सेक्टर, नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नौ अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए गए है। 445 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए। साथ ही 20...