प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में नगर निगम की महिला अवर अभियंता सहित दो महिलाओं से करीब दो लाख पांच हजार की ठगी कर ली। पहला मामला कर्नलगंज थानाक्षेत्र का है। नगर निगम में तैनात अवर अभियंता दिव्यांशी चौरसिया ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति खुद को निजी बैंक का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रहा था। दो जून की शाम उनके मोबाइल पर एक लिंक और ओटीपी आया, लेकिन उन्होंने न तो लिंक खोला और न ही ओटीपी का उपयोग किया। अगले दिन सुबह उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ऑनलाइन करीब एक लाख साढ़े दस हजार रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने रेलवे कर्मी समेत तीन के खाते से पार किए रुपये दिव्यांशी ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।दूसरा मामल...