गंगापार, मार्च 27 -- औता उपकेन्द्र के अवर अभियंता से अभद्रता करने वाले चतुर्भुजपुर मोनाई गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। औता बिजली उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता गणेश यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 24 मार्च को उपकेन्द्र पर किसी कार्य में व्यस्त थे, इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पहुंच गया। वह उपकेन्द्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों व उनके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे उपकेन्द्र में अफरातफरी मच गई। उनके इस अभद्रता से सरकारी कार्य में बाधा पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...