बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता बुंदेलखंड के 34 बच्चों के साथ यौन शोषण कर वीडियो बनाकर विदेश तक बेचने वाले निलंबित जेई राम भवन व उसकी पत्नी दुर्गावती सलाखों में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें मंडल कारागार बांदा भेज दिया गया था। जेल में रामभवन अब कैदी नंबर 40/2026 से जाना जाएगा। उसे बैरक नंबर तीन में रखा गया है। वहीं दुर्गावती अब कैदी नंबर 41/2026 है। उसे महिला बैरक 13 में निरुद्ध किया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार फांसी की सजा सुनाए जाने से रामभवन रात में ठीक से सोया न सका। वह रात भर करवटें बदलता रहा। हालांकि जेल प्रशासन के अनुसार सब कुछ सामान्य है दोनों ने भोजन भी किया है। उनकी काउंसलिंग भी गई है। दोनों को निगरानी में रखा गया है। सीबीआई के 79 सवालों में फंस गया रामभवन कोर्ट ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.