प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकैनिकल एंड इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पेपर-वन का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके आधार पर 15,607 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी पेपर-टू के लिए चुना गया है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा तीन से छह दिसंबर तक और 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने बताया कि पेपर-टू की तिथि और उससे संबंधित अन्य जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...