जेई भर्ती में अभिलेख सत्यापन की तारीख घोषित करने की मांग, प्रदर्शन
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की अवर अभियंता (जेई) भर्ती में अभिलेख सत्यापन (डीवी) की तारीख घोषित नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहले राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती में हो रही देरी की जानकारी दी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इसके बाद अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- JOBS : UPSSSC ने युवा कल्याण विभाग में निकाली 412 पदों पर भर्ती, जानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.