लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अवर अभियंता (सिविल) के 4612 पदों पर भर्ती में शार्टलिस्ट किए गए 26205 अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दे दी गई है। अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग 200 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 80 रुपये शुल्क है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना है। परीक्षा 3 मई को 10 से 12 बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...