महाराजगंज, फरवरी 3 -- झनझनपुर। मिठौरा क्षेत्र के बेलभरिया निवासी कुसुम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर चौक पॉवर हाउस पर तैनात जेई पर कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि घरेलू कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। आरोप लगाया है कि जेई ने कनेक्शन जारी करने के लिए एक लाइनमैन के माध्यम से 5000 रूपये की मांग की। पैसा नही देने पर बिना कारण के कनेक्शन निरस्त कर दिया गया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद जेई नाराज़ हो गए। बिजली चोरी में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे मानसिक रूप से भयभीत हैं। महिला ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.