इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- सैफई। बसरेहर फीडर क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता पर बिजली आपूर्ति में अनियमितता, रात में अवैध सप्लाई देने और वसूली जैसे आरोपों की जांच के लिए गठित टीम बुधवार को गांवों में पहुंची। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर पहुंची टीम ने शिकायतकर्ताओं व प्रधानों के बयान दर्ज किए और बिंदुवार जांच शुरू की। जांच टीम की अध्यक्षता विद्युत वितरण खंड तृतीय सैफई के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने की। टीम में एसडीओ इटावा नवनीत और एसडीओ भरथना दिलीप साहू शामिल रहे। टीम ने सैफई और बसरेहर के भदेई काशीपुर, खड़ौली, खरदुली, खुड़ीसर आदि गांवों में शिकायतकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत की। शिकायतकर्ताओं में भदेई काशीपुर के प्रधान बलराम सिंह, बसरेहर ब्लॉक की प्रधान ज्ञान देवी, खड़ौली की प्रधान शशि प्रभा, खरदुली के प्रधान ईश्वरी दया और खुड़ीसर के प्रधान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.