जेई ने नगर में लगे ट्रांसफार्मर के लोड का किया आकलन
संतकबीरनगर, जून 7 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर में लगे विद्युत ट्रांफार्मर पर कनेक्शनों के लोड को अवर अभियंता रवि यादव द्वारा शनिवार को मीटर के साथ जांच कर निरीक्षण किया। यह पहल नगर वासियों के द्वारा बार बार उठाई जा रही मांग पर अमल में लाई गयी। इससे उपभोक्ताओं को बार बार हो रहे विद्युत फाल्ट से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।नगरवासी सामाजिक कार्यकर्ता हाजी फिरोज अहमद, फखरे आलम सनी, ओबैदुन्नबी, हाफिज जमील, सेराज अहमद सरोज आदि विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कि कनेक्शनों के हिसाब से ट्रांसफार्मरों पर लोड नहीं बंटने के कारण किसी-किसी ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड हो जाने के कारण ट्रांसफार्मर या तो दग जा रहे हैं या तो उस पर जम्पर टूट जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विद्युत भंडार केंद्र, ट्रांसफार्मर कार्यशाला का मुख्य अभियंता ने किया औचक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.