जेई ने अचानक टेंशन में आ जाने पर लगा दिए थे आरोप
मैनपुरी, मार्च 18 -- विकास भवन में एक दिन पूर्व साथी कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाने वाले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आरईएस के जेई बुधवार को कार्यालय पहुंचे। वह दिनभर अपनी कुर्सी पर बेहद शांत तरीके से बैठे रहे। कुछ कार्य भी निपटाए। हालांकि उन्हें अचानक अटैक जैसी स्थिति पड़ने की बात कही गई और जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से परिवारीजन उन्हें आगरा ले गए और आगरा से उपचार लेकर वापस लौट आए। बुधवार को उन्होंने शोषण किए जाने जैसी बात से भी इनकार कर दिया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) के जेई अजय कुमार मंगलवार को विकास भवन में अचानक रोने लगे। कार्यालय के कर्मियों ने उनसे समस्या पूछी तो वह रोते हुए विकास भवन के मुख्य गेट की और पहुंच गए और तेज आवाज में काम का अधिक दबाव होने और साथी कर्मचारियों व अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाने लगे। इस दौरान कुछ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.