गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-10ए में बिना सुरक्षा उपकरणों के एक सफाई कर्मचारी को सीवर चैंबर में उतारने के गंभीर मामले में नगर निगम गुरुग्राम ने अपना शिकंजा कस दिया है। जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के बाद अब निगम आयुक्त ने संबंधित कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। निर्धारित सुरक्षा मानकों और कानूनों की घोर अनदेखी करने पर ठेकेदार के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कारण बताओ नोटिस का अधिकारियों को एक सप्ताह में जवाब देना है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो संबधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सेक्टर-10ए में सीवर सफाई के दौरान एक कर्मचारी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीधे चैंबर में घुसा दिया गया था। इस घटना का वीडियो जैसे ही निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.