कानपुर, जून 1 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली में अवर अभियंता ने दो नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध सरकारी कागजात फाड़ देना व मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरौधा विद्युत केंद्र के अवर अभियंता रजनीश कुमार ने भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र में बताया कि बीती 26 मई को वह रैगवां गांव स्थिति विद्युत चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी रैगवां गांव निवासी शिवम दुबे पुत्र अनिल दुबे, आदित्य मिश्रा व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुये सरकारी कागजो को फाड़ दिया। विरोध करने पर उक्त लोगो ने उसके साथ मारपीट करते हुये उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने उक्त लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...